फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में कई राउंड फायरिंग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार को देर रात एक प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से राजभर बस्ती में साड़ी और रुपये बांटने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग की और असलहे भी लहराए। इससे गांव में भगदड़ की स्थिति पैदा गई। डीएम व एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपियों का वाहन जब्त कर थाने ले आई। उधर, सोमवार को ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कोतवाली में सोमवार को सुबह नौ नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स और एसएसबी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

धरहरा गांव के भाजपा नेता अमित सिंह व अमित तिवारी सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थक राजभर बस्ती में साड़ी और रुपये बांट रहे थे। वे साड़ी व रुपये नहीं लेने पर मतदाताओं को धमका रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल भाजपा के वरिष्ठ नेता समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीएम और एसपी को इसकी सूचना दी। एसपी के निर्देश के बाद डेढ़ावल चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। वे घटना के बाबत जानकारी ले रहे थे, तभी आरोपी कई बाइक से असलहा लहराते हुए वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग करने के बाद वे वहां से भाग निकले। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को सुबह कोतवाली पहुंच गए। वे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चुनाव के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें