फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ज्यादा खतरनाक हैं सड़क हादसे: UP के इस जिले में हर महीने सात लोगों की मौत, 90 फीसदी युवा और नाबालिग

Fri, 26 Jul 2024 11:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग सड़क पर लापरवाही के साथ यातायात करते हैं। कोरोना से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मर रहे हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। वर्ष के हिसाब से देखा जाए तो 2024 में मृतकों के आंकड़ें बड़े हैं। देख इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में करोना से भी बड़ी बीमारी सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आ रही है। कोरोना काल के दौरान जहां दो महीने में एक लोगों की मौत होती थी। वहीं इस वर्ष हर महीने सात से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा रहे हैं। 

विज्ञापन


2024 जनवरी से जुलाई यानी मात्र सात महीने में हुए 115 सड़क हादसों में 73 लोगों की मौत हो चुकी है और 81 लोग घायल हुए है। आश्चर्यजनक बात यह है कि मरने वालों में 60 से ज्यादा यानी 90 प्रतिशत युवा और नाबालिग हैं। जिनमें ज्यादातर ने हेलमेट या कोई सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा था। 

चंदौली जिले में 50 किलोमीटर नेशनल हाइवे और 800 किलोमीटर अन्य सड़कें हैं। जिले की आबादी 21 लाख और क्षेत्रफल भी काफी छोटा है। सड़कों के जाल फैलने और खासकर हाइवे होने की वजह से दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। 
विज्ञापन


हर साल चंदौली में सड़क दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत होती है। लेकिन वर्ष 2024 सड़क हादसों के लिए बढ़ोतरी का साल रहा। इस साल मात्र सात महीने यानी जुलाई तक ही सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 73 के पार कर गई है। जो अन्य वर्षों की तुलना काफी ज्यादा है। 

2023 में जुलाई तक जहां 52 लोगों की वहीं 2022 में जुलाई तक 57 लोगों की ही सड़क हादसों में मौत हुई थी। ऐसे में इस वर्ष का आंकड़ा काफी ज्यादा है। यह भयावह इसलिए भी है कि इस वर्ष जुलाई तक कुल 115 हादसों में मरने वाले 73 लोगों में 60 से ज्यादा वे लोग हैं जिनकी उम्र 16 वर्ष से 35 वर्ष है। उनमें भी 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट तक नहीं लगाया था।

विज्ञापन

24 स्कूली वाहनों चालान, तीन लाख जुर्माना वसूला
एसडीएम अनुपम मिश्र ने एआरटीओ सर्वेश गौतम और पुलिस टीम के साथ जांच अभियान चलाकर 24 अनफिट स्कूली वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख 32 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एसडीएम ने कहा कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बबुरी थाना क्षेत्र के गोगहरा कम्हरिया गांव के समीप बुधवार को निजी विद्यालय की बस पलटने से चालक समेत 13 बच्चे घायल हो गए थे। आरोप है कि स्कूलों में डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने एआरटीओ के साथ जांच अभियान चलाया। 

इस दौरान 24 अनफिट स्कूली वाहनों का चालान किया और तीन लाख 32 हजार जुर्माना लगाया। कहा कि हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट और फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना वाहनों का संचालन करने पर स्कूल प्रबंधक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें