फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ऑनलाइन भेजा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को काशी प्रांत की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऑनलाइन सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। इसके माध्यम से किसानों की समस्याओं से प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस बाबत काशी प्रांत के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय व महामंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से वर्ष 20220तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य धूमिल होता दिख रहा है। किसानों की समस्याओं का समुचित समाधान किए बिना यह लक्ष्य दिवास्वप्न बनकर रह जाएगा। प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति बहुत खराब है। किसानों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने सरकार से पूर्व के वर्षों में खरीदे गए धान का ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की। कहा कि बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई धान व गेहूं की फसल का मुआवजा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है। इसे सरकार तत्काल उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें