फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को रिहा करने की मांग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर सोमवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग की गई। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति, संक्रमित मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 19 मई को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बस मामले में फर्जी मुकदमा लादकर गिरफ्तार किया गया है। जमानत में यूपी सरकार जानबूझ कर अड़ंगा लगा रही है। दूसरी तरफ सरकार कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में विफल रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों मे भारत विश्व में 7वें स्थान पर पहुंच गया है। अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और आत्मनिर्भरता की दुहाई दी जा रही है। ट्रेनों में प्रवासी मजदूर मर रहे हैं, युवा बेरोजगार हो रहे हैं। सिर्फ आत्मनिर्भरता का ज्ञान देकर पल्ला झाड़ लेने से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। ऐसे में हम भगवान से केंद्र और प्रदेश सरकार को बुद्धि को शुद्ध करने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संतोष तिवारी, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें