फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को ऑनलाइन सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब ऑनलाइन आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है। यू-ट्यूब सेशन के जरिए 25 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न आयामों को सीखने का मौका मिलेगा। इससे छात्राओं को मनचलों का सामना करने में मजबूती मिलेगी। इसके लिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली छात्राओं को राह चलते मनचले परेशान करते हैं। इस डर से तमाम बच्चियां पढ़ाई ही छोड़ देती हैं। ऐसे में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ साल तक जूडो-कराते ( कराटे ) का प्रशिक्षण भी उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालयों में दिलाया गया। अब बेसिक विद्यालयों के लिए भी पहल की जा रही है। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के 25 दिवसीय कोर्स का यू-ट्यूब सत्रों का आनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज शिक्षक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अभिभावकों के वाट्सएप पर लिक भेजते हुए छात्राओं को प्रशिक्षण सुनिश्चित कराएंगे। प्रशिक्षण में छात्राओं को लाठी चलाना, जूडो व कराते के अलावा आत्मरक्षा के अलग-अलग तरीके सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें