पीडीडीयू नगर। जिले के व्यापारियों की बैठक नगर से सटे टड़िया मार्ग पर मुश्किल आसान भवन में हुई बैठक में जिला स्तरीय चंदौली व्यापार मंडल का गठन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष वाराणसी अजीत सिंह बग्गा की देख रेख में सैयदराजा के तेंदुहान निवासी विनोद कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से रजन कुमार जिला उपाध्यक्ष, अविनाश लखन महामंत्री, विजय कुमार कोषाध्यक्ष, गुफरान जावेद मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार जिला आईटी सेल प्रभारी, जय वीर गुप्ता सूचना मंत्री, कैलाश जिला कार्यक्रम मंत्री, हरिश्चंद्र राय जिला संगठन मंत्री बनाए गए। शैलेष चौधरी संरक्षक बनाए गए। इस मौके पर रमेश निरंकारी, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, गीत बग्गा, सत्यप्रकाश, अरविंद जायसवाल, शाहिद, दिप्ती, मन गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह रहे।