फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में महिला पुलिस कर्मियों को सेवेन डेज फाउंडेशन की ओर से आर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
विज्ञापन

संस्था की संचालिका कोमल गुप्ता ने महिला पुलिस के बीच सेनेटरी पैड के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं में हो रही विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरूक किया। बताया कि असुरक्षित कार्यप्रणाली से महिला में गर्भ धारण नही होने सहित कैंसर, गुप्त रोग आदि बीमारियां फैल रही है। उन्होंने सेनेटरी पैड के विभिन्न फायदे बताते हुए आर्गेनिक इकोफ्रेंडली पैड के लिए पुलिस महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि आर्गेनिक सेनेटरी पैड से महिलाओं को आसानी होगी। इसके पूर्व आस्था अस्पताल के डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सुखराम भारती, प्रतिसार निरीक्षक रामविलास, निरीक्षक सीमा सरोज,संस्था की ओर से संस्कार, रोहन, रेखा, मनोज, पूजा, रोहित, अंजनी, सुजीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें