फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल वाहनों की फिटनेस नहीं तो रद्द होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 11 अगस्त से विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अनफिट वाहनों के जांच कर सूची तैयार की जाएगी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों मान्यता भी निरस्त की जा सकती है।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि ऐसे विद्यालयों की रेड लिस्ट तैयार की जाएगी, जिनके नाम से पंजीकृत अथवा अनुबंधित वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई।
डीएम को रिपोर्ट भेजकर विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। अभियान के दौरान उन विद्यालयों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिनके पास स्वयं के वाहन नहीं हैं, लेकिन निजी बस, वैन अथवा अन्य वाहनों से बच्चों का परिवहन कराया जा रहा है। सभी विद्यालयों को वाहन चालकों की काउंसिलिंग कराने, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने और प्रबंधक की ओर से चालकों को स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें