फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खाद के 10 नमूने लिए, पांच विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को उर्वरक केंद्रों की जांच की। इस दौरान खाद के 10 नमूने लिए गए। अनियमितताएं मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कंदवा स्थित गुप्ता खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां वितरण रजिस्टर अधूरा मिला और दुकान पर रेट बोर्ड भी नहीं लगा था। इस पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं तलाशपुर स्थित प्रकाश खाद भंडार, कंदवा के श्रीराम फर्टिलाइजर और आलोक उर्वरक केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद मिले। तीनों प्रतिष्ठानों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दूसरी ओर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) डॉ. पूजा त्रिपाठी ने चकिया और नौगढ़ तहसील क्षेत्र में उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की।
इस दौरान रिशु कृषि केंद्र पर रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिला और वितरण रजिस्टर भी अद्यतन नहीं था। इस पर संबंधित विक्रेता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें