पीडीडीयू नगर। सरकारी स्कूलों में सुबह के आठ बजे से शाम के चार बजे तक पढ़ाने के आदेश से नाराज माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने स्कूल में पठन-पाठन का समय नौ से तीन बजे तक करने की मांग की।
सदलपुरा स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने पठन-पाठन का बहिष्कार कर समय सारणी के बदलाव की मांग की। कहा कि शिक्षण कार्य पूर्व की भांति नौ से तीन बजे किया जाए। दो शिफ्ट में कार्य होने से शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय आने के बाद दूर जाने वाले शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विरोध करने वालों में राजकुमार खरवार, मिथिलेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, विनोद प्रजापति, अवधेश मिश्रा, अशोक कुमार शामिल रहे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, शासन की ओर से नया टाइम टेबल आने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। विरोध में प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के आह्वान पर शिक्षकों ने फैसले के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। साथ ही मांगें पूरा होने तक विरोध करने का निर्णय लिया। कहा कि नए शासनादेश के अनुसार शिक्षकों को 12 घंटे ड्यूटी करनी पडे़गी। इससे महिला शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों को काफी समस्या होगी। उन्होंने शासनादेश वापस लेने की मांग की है। विरोध में डा. प्रमोद पांडेय, डा. एसके लाल, त्रिभुवन सिंह, जेपी शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, कमलापति पांडेय, संतोष मिश्रा, देवचंद राम, सुरेंद्र विश्वकर्मा रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज में शिक्षकों व कर्मचारियों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति से शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि बीते दो अगस्त को बनाई गई नई समय सारिणी को निरस्त कर पूर्व की तरह किया जाए। विरोध में अखिलेश सिंह, सुदेश्वर सिंह, कमला सिंह, राजेश्वर सिंह, श्यामसुंदर सिंह यादव, उदयभान, धनंजय सिंह, गृहशंकर सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, किरन बाला सिंह, रीता सिंह, सुनीता, अभय प्रताप सिंह शामिल रहे।
बबुरी संवाददाता के अनुसार, समय सारणी बदले जाने के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने अशोक इंटर कॉलेज पर कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने पठन पाठन के समय सारिणी में बदलाव की मांग की। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, बांकेबिहारी सिंह, शिवनारायण, हरेकृष्ण, पन्ना यादव, विजयी प्रसाद, विद्या तिवारी, इंदिरा, शशिकला, रंजना आदि मौजूद रहे।
इलिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के तियरी स्थित राम-कृष्ण इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने दो शिफ्ट में विद्यालय चलाए जाने के आदेश का विरोध कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। कहा कि समय में बदलाव करना शासन का अन्यायपूर्ण कदम है। इसमें शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओंको भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह आठ बजे विद्यालय पहुंचने के लिएउन्हें सात बजे के पूर्व ही घरसे निकलना पड़ रहा है। वहीं वे शाम के छह बजे तक घर पहुंच पा रहे हैं। इसका असर उनकी दिनचर्या पर खराब असर पड़ रहा है। अंत में शिक्षकों ने सरकार के विरोध में प्रस्ताव पारित कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर अरविंद कुमार, नंदलाल, रजनीश कुमार, अमित कुमार, दिलीप कुमार, गोपाल, ज्योति नारायण मौजूद रहे।
संपादन- धनंजय
बाइट- 3384