फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूली बस, तीन छात्रों समेत चार को आई हल्की चोटें

Fri, 25 Feb 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मिर्जापुर के अहरौरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस रोजाना चकिया के मझगांवा से छात्रों को लेने के लिए आती है। शुक्रवार को गांव पहुंचने से पहले ही साइकिल सवार को  बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूली बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस पर सवार तीन छात्र और साइकिल सवार किशोर को हल्की चोटें आई। उनका इलाज चल रहा है। बस चालक को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के अहरौरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस रोजाना चकिया के मझगांवा से छात्रों को लेने के लिए आती है। शुक्रवार सुबह जब बस चकिया के शिकारगंज चौकी से आगे बढ़ी तो अचानक से साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया और संतुलन खो दिया।

सड़क किनारे बस पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि घटना के वक्त बस में सिर्फ तीन बच्चे ही सवार थे। उन्हें हल्की चोटें आईं। इधर बस की टक्कर से साइकिल सवार भी घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों और साइकिल सवार किशोर विजय को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पुलिस की मुताबिक सभी की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें