फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृपी से आने वाले ट्रकों से वसूली कर रहे थे सैप जवान, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर ट्रकों से वसूली कर रहे तीन सैप जवानों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इनके पास से 12180 रुपये बरामद किए गऐ। पुलिस ने तीनों जवानों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सैप जवान चेकपोस्ट पर यूपी की तरफ से आने वाले ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। इस पर कर्मनाशा स्थित समेकित जांच चौकी पर जांच के लिए टीम गठित की गई। इसके बाद मोहनियां चेक पोस्ट पर जांच के दौरान तीन सैप जवान ट्रकों से पैसा वसूली करते मिले। तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सैप जवानों में प्यारेलाल (56) निवासी चोलापुर वाराणसी, रविंद्रनाथ चौबे (55) निवासी चरित्रवन, जिला बक्सर और अशोक चौधरी (60) निवासी गांव बलहा, थाना परबत्ता, जिला खगड़िया हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें