फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह ने जमानिया एकादश को नौ विकेट से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय गांव स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को संजय सिंह एकादश ने जमानिया गाजीपुर को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। संजय सिंह एकादश के अजीत यादव मैन आफ दी मैच बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमनिया की पूरी टीम 93 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से करण यादव ने 28 रन बनाए। इसी तरह मंगलम ने 11 रन बनाए। संजय सिंह एकादश की तरफ से अजीत यादव ने 23 रन देकर चार विकेट लिए। विवेक यादव ने तीन विकेट लिए। जवाब में संजय सिंह एकादश ने नौ ओवरो में ही एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बना कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से विवेक ने 26, शिवराज ने नाबाद 30 रन बनाए। विपक्ष की ओर से गेंदबाजी करते हुए को गोपू ने एक विकेट लिए। मैन आफ दा मैच का पुरस्कार अजीत यादव को मिला। अंपायरिंग करण यादव और गब्बर सिंह ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। 21 मार्च को संजय सिंह एकादश का मुकाबला सिटी क्लब गाजीपुर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें