फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म मानवीय चरित्र का निर्माण करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अलग अलग इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवसा गांव के समीप रविवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कमालपुर कस्बा में बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरहनी गांव निवासी गोविंद (26) पुत्र वीरेंद्र राम रविवार की रात अपने साथी गिरीश उर्फ सत्यम (25) पुत्र शैलेश के साथ बाइक से सैयदराजा में शादी समारोह में गया था। वहां से वह गिरीश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी रेवसा गांव के पास जमानिया की तरफ से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे बाइक चला रहे गोविंद और गिरीश उर्फ सत्यम घायल हो गया। घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोविंद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी से मौत से मां आशा देवी व भाईयों रोहित व अरविंद का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। दूसरी तरफ कमालपुर कस्बा स्थित एक बाइक एजेंसी के समीप सोमवार की दोपहर में साढ़े 11 बजे बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। कस्बा निवासी दुकानार प्रह्लाद (42) सोमवार को दुकान से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी बीच बाइक एजेंसी के समीप जनौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। इससे प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां जाते समय रास्ते में प्रह्लाद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें