फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 55 संदिग्धों का लिया गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 55 संदिग्धों का लिया गया सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जनपद में प्रवासियों के आगमन के बाद लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण का भय सताने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिन रात मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में बाहर से आए संदिग्ध प्रवासियों की जांच की जा रही है। बुधवार को 55 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी को भेजा गया। वहीं अभी पूर्व की रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोराना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापित त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच के लिए आईसोलेशन व जांच केंद्र की स्थापना की गई है। जहां बाहर से आए प्रवासी की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं प्रवासी अगर संदिग्ध मिल रहे है तो उनका सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है, ताकि कोरोना का संक्रमण अन्य लोगों में न फैलने पाए। जनपद के चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल चंदौली में 16 व चकिया में 39 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। वहीं पूर्व के रिपोर्ट अभी नहीं आने से लोगों में भय का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें