इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी मौके पर जुट गए। साधु का वेष धारण बच्चा चोर गिरोह की खोज होने लगी लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। घटना से डरी प्रिया घर आने पर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि हमारे जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में बच्चा चोरी की आशंका से शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने एक वृद्ध को घेरकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने वृद्ध को सौंप दिया। थोड़ी देर में पकड़े गए व्यक्ति के परिजन कोतवाली पहुंच गए। बताया कि पकड़े गए 68 वर्षीय रामविलास तिवारी बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत दीवाने गांव के निवासी हैं। तिवारी अपने लड़कों के साथ हैदराबाद में थे।
चार दिन पूर्व अपने गांव पर आने के बाद बिना बताए घर से चल दिए । मगरौर गांव में बच्चों के साथ बोलते हुए देख कर उनकी वेशभूषा पर बच्चा चोर की चर्चा में पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए रामविलास तिवारी बच्चा चोर मामलों से कोसों दूर हैं। उन्हें उनके दामाद सरजू चौबे भाई अवनीश तिवारी को सुपुर्द कर दिया गया।