फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन चौहान ने ब्रांज मेडल पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी रोशन चौहान ने मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर स्थित माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर के प्रांगण में 13 से लेकर 16 मई तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है। उनकी उपलब्धि पर चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव शरद प्रताप राव व अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कोच अमित कुमार मौर्य और सीमा खान एकेडमी के प्रबंधक रोशन शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने की कामना की है। कोच ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था जिसमें से रोशन चौहान अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे हैं। बताया कि ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से 20 मई से 20 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को मुफ्त में सिविल डिफेंस व योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें