फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ जगह जगह जल भराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सोमवार की रात उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हो गए। मंगलवार की भोर में अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि नगर में एक घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और दोपहर बाद फिर से गर्मी होने लगी। वहीं जिले के अन्य इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया और इससे लोगों को परेशानी हुई।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और पीडब्ल्यूडी के प्रयास के बाद भी कस्बे में जल भराव की समस्या खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण कस्बा की सड़क से लेकर नाला लबालब भर जाने से लोगों को परेशानी हुई। कस्बा में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, मनोज सिंह काका सहित व्यापारी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके है। इसके बाद भी कस्बा में जलजमाव की समस्या से निजात नही मिल पा रहा है। सुबह हुई बारिश के कारण दुकान सहित सड़क में पानी लगने से कस्बावासी परेशान है। व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता, पवन वर्मा, केके सोनी, सूरज सिंह, विभाष रधुवंशी आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह हुई कुछ देर की बरसात ने नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश होते ही नगर में जल भराव हो गया। नगर के त्रिमुहानी से उत्तरी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग में बरसात का पानी भर गया। यही हाल नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने वाली रोड, वार्ड नंबर पांच सैय्यद नगर को जाने वाले रोड और नगर के जीटी रोड के पटरी पर पानी जमा है। लोगों का कहना है कि सुंदरीकरण करने के लिए जीटी रोड के दोनों तरफ़ इंटरलाकिंग बिछा दिया गया लेकिन उसके पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें