फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मरी मछलियां, बदबू से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के असना गांव में तालाब में मछलियों के अचानक मरने के बाद उठ रही बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तर तरफ स्थित तालाब में पिछले दो दिनों में अज्ञात कारणों से हजारों मछलियां मर गई हैं। इससे तालाब किनारे मरी हुई मछलियों का ढ़ेर लग गया है। इस कारण पूरे गांव में बदबू उठने लगी है और लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के सुभाष बिंद, पिंटू बिंद, राजकिशोर यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना है कि बदबू के चलते लोगों का राह चलना व खाना-पीना दूभर हो गया है। कहा कि अगर समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो गांव में संक्रामक बीमारी फैल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें