फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी नहीं बनी सड़क, गिट्टी डालकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन खर्रा हेड से रूपेटा पूल तक संपर्क मार्ग तीन माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने बड़ी वाली गिट्टी रोड पर डाल कर छोड़ दिया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बदहाल सड़कों को मरम्मत करने का कार्य शुरू किया गया है। हालांकि इसमें ठेकेदारों के मनमानी के कारण यह कार्य आधार में लटक जा रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कमोबेश यही हालात पांच किलोमीटर लंबे खर्रा हेड से रूपेठा गांव को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग की है। ठेकेदार ने तीन माह पहले काम शुरू किया। इस पर बड़ी वाली गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कमोबेश यही हालात कुछमन से बरथरा खुर्द गांव को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग की लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। इसको भी प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया जा रहा है। लेकिन यहां भी यही स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र के डॉ. राजेश ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी वह ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। राम नगीना शर्मा ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से राहगीर खुशी से झूम उठे। लेकिन विडंबना या है कि तीन महीने से कार्य बंद होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। श्रवण यादव बताते हैं कि सरकार की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। लिहाजा अब तक सड़क बन कर तैयार हो गई होती। पवन कुमार ने बताया कि कुछमन से बरथरा को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर बड़ी वाली गिट्टी डालकर महीनों से छोड़ दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें