नौगढ़। तहसील क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में जाने वाले मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाने के लिए दो मार्ग हैं। जिसमें एक मार्ग पानी टंकी से डाक बंगला होते हुए जाता है। वहीं दूसरा मार्ग देउरा पुल से होते हुए गांव को जाता है। गांव को जाने वाले दोनों मार्ग खराब हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पवितार को प्रदर्शन किया।
गांव के प्रधान लाल मोहम्मद ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा व स्वयं उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण करवाने की मांग की गई। यहां तक कि जिलाधिकारी को भी इससे अवगत कराया, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इस मौके पर मिराज, अलीम, शहादत, किस्मत अली, नवाज़ुद्दीन, शौकत आदि मौजूद रहे। संवाद