फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः एनएच-2 पर खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल, काशी से पटना जा रहे थे श्रद्धालु

Sat, 21 Aug 2021 01:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को बाहर निकाला।  हादसे के शिकार लोग बिहार के बक्सर और बिहटा के रहने वाले हैं। सभी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में जगदीश सराय के पास शनिवार तड़के एनएच-2 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार लोग बिहार के बक्सर और बिहटा के रहने वाले हैं। सभी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सन्नी कुमार (30) निवासी बक्सर बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय समीप एनएच-2 दो पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार स्कार्पियो खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला। टक्कर इतनी जोरदार की घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने बक्सर निवासी  सन्नी कुमार को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें