फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई बाइक, सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत

Fri, 17 Dec 2021 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के तियरा गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुस गई। बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक वर्तमान प्रधान पति और सेना का जवान है। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई बाइक, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली-चकिया-मार्ग पर तियरा गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुसने से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में से एक सेना का जवान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


लटांव गांव के वर्तमान प्रधान पति और सेना के जवान पवन (35) अवकाश पर हाल ही में घर आए थे। शुक्रवार शाम बाइक से अपने साथी प्रवीण उर्फ टाइगर (34) के साथ शहाबगंज बाजार गए। वापसी में गांव निवासी रंजीत उर्फ लड्डू (30) को भी बाइक पर बैठा लिया।

बोलेरो से बचने की कोशिश में हादसा
तियरा गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही बोलरो से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।  मौके पर ही सेना के जवान पवन और टाइगर की मौत हो गई। वहीं रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। थोड़ी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है। 
पढ़ेंः अंधाधुंध फायरिंग से दहला चंदौली: पुरानी रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें