फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग से दहला चंदौली: पुरानी रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 17 Dec 2021 08:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली कोट में शुक्रवार की दोपहर मनबढ़ों ने सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली कोट शुक्रवार दोपहर बाद अंधाधुंध फायरिंग दहल उठा। पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस चंदौली कोट पहुंची और घायलों को थाने ले आई।

विज्ञापन


मारपीट और गोलीबारी की घटना में घायल नामवर सिंह ने तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें दो युवक असलहे से ताबड़तोड़ गोली चलाते दिख रहे हैं। 

पहले मारपीट, फिर चलाई गोली
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक चंदौली कोट निवासी नामवर सिंह अपने छोटे भाई केदारनाथ सिंह के साथ घर पर बातचीत कर रहे थे। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर तुंगनाथ सिंह अपने लड़कों के साथ उनके घर में घुस गए। लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच उनके पुत्र अखिलेश और ज्ञानेंद्र सिंह ने धारदार हथियार से उन पर प्रहार कर किया। इस दौरान वहां मौजूद दो युवक असलहे से फायर करना शुरू कर दिया। यह देख दोनों भाई किसी तरह घर के अंदर भागे औऱ अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 से 15 राउंड गोली चलाई गई। गोली चलने से आसपास दहशत का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन

गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड - फोटो : सोशल मीडिया।
अचानक हुई घटना से दहशतजदा नामवर और केदारनाथ सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने ले आई। मारपीट की इस घटना में केदारनाथ के सिर में चोटें थीं।
नामवर सिंह ने सदर कोतवाली को तहरीर देकर तुंगनाथ सिंह व उनके पुत्र अखिलेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अम्बरीश सिंह, सत्यम सिंह, दिलीप सिंह पर आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच में यदि फायरिंग की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी। 
पढ़ेंः भदोही में हादसा: ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी की झुलसकर मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें