फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच 25 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा/बबुरी। आरओ-एआरओ की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को 25 केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की भी तैनाती की गई है। कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षा में 11568 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को एडीएम राजेश कुमार ने सकलडीहा और चहनिया में बने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 25 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। हर परीक्षा केंद्र पर लगभग 480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा तथा सीसीटीवी की निगरानी में कोषागार के डबल लॉक से प्राप्त करेंगे और परीक्षा के बाद ओएमआर को कोषागार कक्ष में नामित अधिकारी को जमा कराएंगे। हर परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सचल दल का भी गठन किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। उधर एडीएम राजेश कुमार ने शनिवार को सकलडीहा और चहनिया में परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए सकलडीहा इंटर व सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ ही चहनिया में बृजनंदनी और बलुआ में वाल्मीकि इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान सीओ रघुराज, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें