फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होटल में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में रिटायर्ड सैन्य कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल के कमरे में रिटायर्ड फौजी द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलिंग के संबंध में महिला रिटायर्ड सैन्य कर्मी से मिलने होटल गई थी। महिला की तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड सैन्य कर्मी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड सैन्य कर्मी अमरदेव यादव (54) ने उसे नगर में स्थित एक होटल में प्रापर्टी डीलिंग के संबंध में बुलाया था। कमरे में अमरदेव ने काफी देर तक बातचीत की। इसी बीच वह छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती शारीरिक संंबंध बनाया। इसके बाद वह वहां से चला गया। घटना के बाद वह मुगलसराय कोतवाली आई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें