फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई मिसाइल मैन डा. अबुल कलाम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मिसाइल मैन के नाम से मशहूर महान वैज्ञानिक व भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ अस्पतालों में फल का वितरण किया। अंत में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से डा. कलाम की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस जनों ने राजकीय महिला प्रसव केंद्र में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की अध्यक्ष उषा यादव के कैलाशपुरी स्थित आवास पर डा. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के वाराणसी मंडल प्रभारी दयाराम पटेल ने कहा की डा. कलाम जैसी शख्सियत दुनिया में कभी-कभी अवतरित होती है। उन्होंने गरीबी के आंगन से उठ कर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। संदेश दिया कि मेहनत, ईमानदारी, लगन व कर्तव्य परायणता के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर शाहिद तौसीफ, रमेश बिंद, मो. आफताब कुरेशी, दानिश परवेज, शिबगतुल्लाह, फैजी, सिराज खान, कासिम, मनीष मौजूद रहे। वहीं नगर स्थित सपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने डा. कलाम का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
चहनिया संवाददाता के अनुसार, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कैलावर स्थित अपने आवास पर मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सतीश गौड़, विकास यादव, कैलाश यादव, रामकवल, इंद्रपाल, हरिश्चंद्र, महेश राम, अनिल यादव, सुबास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें