फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: चंदौली निवासी एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग के दौरान बंगलुरू में मौत, पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

Tue, 19 Oct 2021 01:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली निवासी एनएसजी कमांडो राकेश (41) पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी पदोन्नति जेसीओ पद पर हुई थी। ट्रेनिंग के लिए उन्हें बंगलुरू प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था। रविवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
चंदौली निवासी एनएसजी कमांडो राकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नियामताबाद विकासखंड के हीरामनपुर गांव निवासी  एनएसजी कमांडो राकेश कुमार (41) का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगा। जहां श्रद्धांजलि के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बंगलुरू में प्रशिक्षण कर रहे जवान राकेश कुमार यादव की मौत बीते रविवार को हार्ट अटैक से हुई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राकेश एनएसजी में कमांडो के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी पदोन्नति जेसीओ पद पर हुई थी।  ट्रेनिंग के लिए उन्हें कर्नाटक के बंगलुरू प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था। रविवार को प्रशिक्षण के दौरान ही हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। 

जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी वंदना यादव, पुत्री सपना व पुत्र मोहित सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। मंगलवार को सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर लाया जाएगा। जहां श्रद्धांजलि के उपरांत दाह संस्कार के लिए वाराणसी स्थित श्मशान घाट ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना

एनएसजी कमांडो की मौत की सूचना के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। इस मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता ने उनके परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें