पीडीडीयू नगर। विकास खंड सकलडीहा के आलमपुर गांव के पुरवापर में नाली व गली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आलमपुर गांव सभा अंतर्गत पुरवापर में कई घरों को जाने वाले गली में हल्की बरसात होने पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। घुटने भर पानी में से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से किया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान का कहना है कि गली निर्माण के लिए धन की कमी आड़े आ रही है। गांव सभा में धन आते ही तत्काल कार्य करा दिया जाएगा। इस दौरान प्यारे, गुड़िया, शंकर मौजूद रहे।।
पीडीडीयू नगर। पड़ाव-भुपौली रोड पर स्थित गांव रौना की खस्ताहाल सड़क को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया। समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। गौतलब हैं कि इनदिनों गांव नजदीक रिंग रोड कार्य चल रहा है। कार्य मे लगी डंफर समेत अन्य वाहनों का संचालन तेजी हो रहा है। इस मार्ग पर बरसात का पानी गड्डो में भर जाने के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन फंसा रहता है। वहीं, ग्रामीणों का भी सड़क से गुजरना मुश्किल रहता है। इसके चलते ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर खड़े होकर बनाने की मांग की। क्षेत्र की सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं, जिनसे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर रिंग रोड के अधिकारियों ने गड्ढा भरने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में विमलनन्द तिवारी, शिवप्रसाद, सौरव, विजई, शेरू, काजू मौजूद रहे।