फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े रेलवे र्क्वाटर का चोरों ने ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सेंट्रल रेलवे कालोनी स्थित बंद पड़े रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लगभग चालीस हजार रुपये के सामान पर हाथ फेर दिया। बृहस्पतिवार को क्वार्टर पहुंचे रेलकर्मी ने बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश उड़ गए। बाद में उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

बिहार के गया निवासी विक्रम पासवान पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे में कार्य करते है और अलीनगर थाना क्षेत्र के न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित रेल आवास में रहते हैं। 10 जुलाई को ड्यूटी करने के बाद वह छुट्टी लेकर गया स्थित अपने घर चले गए थे। छुट्टी समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को वह पीडीडीयू नगर वापस लौट रहे थे तो उन्हें किसी रेलकर्मी ने सूचना दी की न्यू कालोनी स्थित उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। र्क्वाटर पर पहुंचते ही वहां बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। विक्रम पास ने बताया कि उसके क्वार्टर से सात हजार रुपये नगदी समेत टीवी, गैस चूल्हा ,सहित किचन के सभी सामान गायब है। उन्होंने गायब नगदी समेत लगभग चालीस हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें