फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू के विचारों के अनुसरण का संकल्प

Thu, 28 May 2015 02:23 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू के विचारों के अनुसरण का संकल्प
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

साथ ही देश और समाज के उत्थान व विकास के लिए नेहरू के विचारों के अनुसरण करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आज का मजबूत भारत जवाहर लाल नेहरू की सोच व उनके प्रयास का नतीजा है।

 स्वतंत्रता के बाद उन्होंने देश को आर्थिक और राजनीतिक विकास की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करने के लिए वे महात्मा गांधी संग आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। स्वराज की लड़ाई के मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष, त्याग और बलिदान दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ  मोर्चा लेते हुए दस वर्ष तक जेल में भी रहे।
विज्ञापन


आज हम सभी को उनके दिखाए मार्ग केा अनुसरण करने की जरूरत है, तभी नेहरू के सपने को साकार किया जा सकेगा। कहा कि आज कुछ अराजक तत्व देश को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटकर भारतवासियों की एकता को खंडित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से देश व समाज को सतर्क रहने की जरूरत है।

आज हम सभी को उनकी सोच और विचारों को आगे ले जाना होगा। इस मौके पर संजय तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, नंदन सिंह, विवेक कुमार, डा. नारायण मूर्ति ओझा, नवीन सिंह बबलू, शशिनाथ उपाध्याय, ठकुरदेई तिवारी, गुरमीत कौर, श्रीराम यादव आदि उपस्थित रहे।

फोटो एक
आधुनिक भारत के जनक थे नेहरू
मुगलसराय। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की पुण्यतिथि लाठ नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में मनाई गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व बच्चों को टॉफियां व बिस्कुट वितरित कर सफेद कबूतर छोड़ शांति का संदेश दिया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें पंडित नेहरू के व्याक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक सोच के महान व्यक्तित्व थे। उन्हाेंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को आगे ले जाने का कार्य किया था। उन्हाेंने भारत की भूमिका में अग्रणी भूमिका निभाई थी। कहा कि वे भारत में धर्म निरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों को अगाद प्रेम था। वे कुशल राजनीतिक व देश के विकास के नींव रखने वाले शिल्पी थे। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राकेश सिंह, शाहिद तौसिफ, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, मेवा लाल पटेल, प्रमोद, बनारसी चौहान, मो. शमीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें