फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सीमा पर कांबिंग

Wed, 27 May 2015 01:56 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विगत तीन चार दिनों से उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य की सीमा से लगे गांवों व जंगलों मे हथियार बंद नक्सलियों के संचरण के खबरों के मद्देनजर जनपद चंदौली में तैनात सीआरपीएफ की तीन कम्पनियां  स्थानीय पुलिस थाना नौगढ़, चकरघट्टा व पीएसी बल की टुकड़ियों के साथ कांबिंग की।
विज्ञापन

 

बिहार  के गया जिले में सीआरपीएफ एवं नक्सलियों के मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर बबिता के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों द्वारा 25 व 26 मई  को बिहार एवं झारखंड के बन्द की घोषणा की गई थी।

 जिसके चलते बिहार की सीमा से लगे गांवों रिठिया, जयमोहनी पोस्ता, खुटहन, सिमरिया, गहिलाबाबा,नरकटी, मुखटिया, बादलपुर, झुमरिया एवं डुमरिया के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया अभियान में निरीक्षक राजेश यादव, आरएस पांडेय, निरीक्षक एमडी अबरार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के क्षेत्राधिकारी आरके मौर्या और पीएसी अमदहां और औरवाटाड़ शामिल रहे।
विज्ञापन



उधर नौगढ़ में भी नक्सलियों की टोह में पुलिस और सुरक्षा बल  के जवानों ने मंगलवार को अल सुबह नरकटी खुथहड़ के जंगलों की सघन कांबिंग के दौरान जलस्रोतों और अड़ारों पर संदिग्ध लोगों की तलाश की गई।
दिखने पर सूचित करने को कहा।


सीओ नक्सल रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बल के जवानों ने सेमरिया, खुथहड़, हिनउतघाट, नरकटी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन किया तथा जंगल के अंदर स्थित नक्सलियों के ठिकानों व जलस्रोतों पर भी छापेमारी की। इस दौरान जंगल में मिले चरवाहों को भी रोककर पूछताछ की गई तथा जंगल से गांव में संदिग्धों के आने-जाने की भी जानकारी लिया। कांबिंग के दौरान चंद्रप्रभा चौकी प्रभारी रामराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें