फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के दबाव से टूटा रेगुलेटर

Mon, 13 Jul 2015 01:19 AM IST
regulator broken by water pressure
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकास खंड के देवकली ग्राम पंचायत के पास अगहर बीर बहुरिया नदी पर बने पुल का एक हिस्सा और दो रेगुलेटर पानी का दबाव नहीं झेल पाने पर शनिवार की देर शाम टूट गए।
विज्ञापन


गत मई माह में ही इसका निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर जांच की और एक सप्ताह के भीतर इसकी मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाया है।


 बंधी डिवीजन ने रायल ताल से निकली अगहर बीर बहुरिया नदी पर देवकली ग्राम पंचायत के पास 75 लाख रुपये की लागत से पुल ओर रेगुलेटर का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश के पानी का दबाव पड़ते ही दो रेगुलेटर और पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार की सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

क्षेत्र के जितेन्द्र सिंह, लाला सिंह, विजयी यादव, श्यामचरन यादव, अरुण, सुशील, संजय, कामता, बब्बन आदि किसानों ने बताया कि इस रेगुलेटर में पानी रुकने से नरवन और महाइच परगना के पचास से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। बंधी डिवीजन ने किसानों की समस्याओं को दरकिनार करके तय मानक को छोड़कर पुल और रेगुलेटर का निर्माण कराया था।

जिससे रेगुलेटर वर्षा के पानी का दबाव नहीं झेल सका। यदि शीघ्र ही रेगुलेटर ठीक नहीं कराया गया तो कादिराबाद, इनायतपुर, पिपरी, पसाई, जोगवा, दुबौलिया, खझरा, देवकली, भैसा, भैसउर, रैथा, जनौली आदि गांवों के किसानों को धान रोपाई में दिक्कत होगी। ग्रामीणों की सूचना पर बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता एनके सिंह रविवार को मौके पर  पहुंचे और स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर इसकी मरम्मत  करायी जाएगी। साथ ही ठेकेदार के कार्यों की जांच भी करायी जाएगी ओर दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभी तक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों के संतुष्ट होने पर ही भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें