फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2015 01:12 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी क्षेत्र के सोता और औड़ारी गांव के मख्य मार्ग पर हाईटेंशन तार लटक रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


अधिकारियों से शिकायत के बाद भी यह ठीक नहीं हुआ। बड़ी घटना की आशंका से भयभीत ग्रामीणों ने इसके मरम्मत की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो एक्सईएन का घेराव होगा।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पोल के अभाव में हाइवोल्टेज तार मार्ग पर नीचे लटक रहा है। सोनू पाठक  ने  बताया कि अप्रैल माह में ट्रैक्टर ट्राली पर लदी मटर व गेहूं के बोझे तार से  सटकर जल गये। ट्राली भी जल गई थी। मिंटू सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जर्जर तार टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया था।
विज्ञापन



बिजली के  पोल भी झुके हुए हैं। सूचना देने के बाद भी विभाग  के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल यादव, गुड्डू यादव, मुन्ना यादव, बजारू आदि शामिलरहे। एसडीओ गोपाल सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में  नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें