पीडीडीयू नगर। अब डाकघरों में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पंजीकरण का लाभ मिलेगा।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान की खतौनी, आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) और बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ और रबी फसलों के लिए क्रमश: दो और 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम अदा करना होगा। खरीफ फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह योजना किसानों के परिवारों और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार है।