फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोरोना काल से बंद रांची-बनारस इंटरसिटी इस दिन चलेगी

Sat, 06 Aug 2022 10:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रांची बनारस एक्सप्रेस रांची से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बनारस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में बंद हुई रांची बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 अगस्त से फिर चलेगी। सप्ताह में पांच दिनों तक इसका संचालन किया जाएगा। इससे रांची से वाराणसी की यात्रा करने वालों को आसानी होगी। 20 अगस्त से इंटरसिटी रांची से और 21 अगस्त से वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रांची बनारस एक्सप्रेस रांची से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बनारस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 20.10 बजे खुलेगी।

दूसरे दिन सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी ओर 08.05 बजे यहां से खुलकर काशी से 08.47 बजे तथा वाराणसी से 09.10 बजे खुलकर 09.25 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बनारस से शाम 15.00 बजे खुलकर वाराणसी से 15.30 बजे, काशी से 15.45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 16.38 बजे, भभुआ रोड से 17.20 बजे खुलकर दूसरे दिन भोर में 04.15 बजे रांची पहुंचेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाड़ी में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें