क्षेत्र के मां मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी के प्रांगण में रविवार को क्षत्रिय समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
इसमें
संगठन की मजबूती के साथ क्षत्रिय समाज के पीसीएस में चयनित डेढ़गावां गांव
निवासी ऋचा प्रिया सिंह, पीसीएस जे में चयनित बरहनी गांव निवासी राजेश
सिंह को अंगरवस्त्रम व महाराणा प्रताप का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन व समाज तभी मजबूत हो सकता है जब समाज
के सभी लोग सहभागिता करेंगे।
क्षत्रिय समाज में बढ़ रहे दहेज प्रथा पर
चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए
युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
जिला संयोजक मेजर अशोक सिंह ने समाज के
युवाओं में बढ़ रही नेखोरी पर चिंता जताई। वक्ताओं ने गति दिनों सदर थाना
क्षेत्र के कटसिल गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की
गिरफ्तारी अब तक न होने पर शासन प्रशासन को कोसा।
इस दौरान चारी गांव
निवासी राजेश सिंह को बरहनी ब्लाक का संयोजक चुना गया। इस दौरान सुनील
सिंह, डा. संजय सिंह, शशीशंकर सिंह, यशवर्धन सिंह, अजय सिंह राजपूत,
धर्मेंद्र सिंह पिंटू, संजय सिंह, हलचल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता
हरिद्वार सिंह व संचालन संजय सिंह ने किया।