फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से लहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के 68 वीं वर्षगांठ पूरे जिले में धूम धाम से मनायी गई।
विज्ञापन


सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित गोष्ठियों में देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया गया।

नगर के सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में अमर शहीदों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



 
नगर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम विद्या भूषण ने ध्वजारोहण किया। बाद में आरपीएफ के परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो स्काउट गाइड के कार्यक्रम को लोगों ने सराहा।

 ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड जुटी रही। इसी तरह रेलवे के विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय पर नपा अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन



कोतवाली में कोतवाल नागेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर रामजी गुप्ता ने,  कांग्रेस सेवा दल कार्यालय पर राजकुमार गोंड ने, सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक संस्था के गोधना स्थित कार्यालय पर शाहिद तौसिफ ने ध्वजारोहण किया।


 रेलवे चौकी पर चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने जबकि  चंदासी चौकी पर चौकी इंचार्ज विनय ने ध्वजारोहण किया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें