फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश बने धानापुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में ब्लाक इकाई प्रधान संघ के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मिर्जापुर के ग्राम प्रधान राजेश सिंह को प्रधान संघ की ब्लॉक इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चयनित किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पद का निर्वाहन करेंगे। प्रधान साथियों के सोच के अनुरूप कार्य को जमीन पर उतारनें का प्रयास करूंगा। चुनावी प्रक्रिया में साहब यादव को उपाध्यक्ष, रामजी कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, सुशीला पांड़ेय को महामंत्री, आशुतोष सिंह को मीडिया प्रभारी व रायपुर-बभनियांव ग्राम प्रधान उदय नारायण यादव को वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह, गीता सिंह, अजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ममता सिंह, मनोरमा सिंह, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें