फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीक्षांत समारोह में राज सिंह यादव को मिलेंगे दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 48वें दीक्षांत समारोह में चंदौली के छात्र राज सिंह यादव को एमसीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। 28 जुलाई 2026 को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

बहेरी गांव निवासी राज सिंह यादव के पिता प्रदीप यादव किसान हैं। राज सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर से प्राप्त की। इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक हासिल कर उन्होंने जनपद की मेधा सूची के टॉप-15 में स्थान बनाया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीएससी, बीएड और एमसीए की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई के साथ वह छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप राय, डॉ. हरेंद्र कुमार राय, डॉ. संतोष यादव, जगमेंद्र यादव, दयाराम यादव सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें