कमालपुर। सकलडीहा विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के एकल और युगल मुकाबलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह ने किया।
बालक वर्ग के एकल मुकाबले में धुस खास संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनी के छोटू ने पहला और धौरहरा संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमावल के अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
युगल मुकाबले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनी के छोटू और करण प्रथम रहे, जबकि कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के शिवम और आनंद ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनी की काजल और राधा प्रथम रहीं, जबकि कंपोजिट विद्यालय रैपुरा की आंचल और कंचन दूसरे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद शरण तिवारी, अशोक सिंह यादव, विनोद कुमार, दिनेश कुमार गौतम, आशीष सिंह, प्रमोद कुमार, हरिओम तिवारी, संजय कुमार, शिव कुमार प्रजापति और अपरबल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।