फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद खुला रेलवे का आरक्षण काउंटर

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से रटिकट लेते लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे ने दो माह बाद पीडीडीयू जंक्शन पर आरक्षण काउंटर को आम लोगों के लिए खोल दिया है। आरक्षण काउंटर खुलते ही शुक्रवार को यात्री स्पेेशल ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार से सिर्फ ऑनलाइन रिजर्वेशन करने की घोषणा की थी। लेकिन शुक्रवार को आरक्षण काउंटर खोल दिया गया। वर्तमान में काउंटर पर सिर्फ एसी और एक जून से चलने वाले यात्री स्पेशल ट्रेनों के लिए ही सीट बुक की जा रही है। काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आरपीएफ और जीआरपीकर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

कोराना वायरस संक्रमण की वजह से देश में 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की वजह से आरक्षण काउंटर बंद कर दिया गया और ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। इसके साथ ही आरक्षण काउंटर, बुकिंग काउंटर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू हो गया और लोगों को आवागमन भी रुक गया। लॉकडाउन के पहले खुल चुकी ट्रेनों को मंजिल तक पहुंचाया गया। इस तरह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 28 मार्च केे अंतिम ट्रेन मुंबई मेल पहुंची थी।
लॉकडाउन की वजह से मजदूरों को पैदल चलता देख एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया लेकिन इसके लिए भी बुकिंग काउंटर नहीं खोला गया। 12 मई से यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु हुआ लेकिन इसमें भी सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई। बाद में वीआईपी और पास धारकों के लिए एक काउंटर खोला गया लेकिन यहां आम लोगों को टिकट नहीं दिया जा रहा था। अब रेलवे ने एक जून नान एसी सौ जोड़ी ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके लिए 21 मई से ऑन लाइन बुकिंग शुरू की गई लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए 22 मई की सुबह आम लोगों के लिए आरक्षण काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी आनसोन, भभुआ रोड, अनुग्रह नरायन रोड, रफीगंज सहित मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर काउंटर खोल दिए गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक नंबर और चार नंबर काउंटर से रिजर्वेेशन किया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहले दिन 30 टिकटों की बुकिंग हुई। इसमें हावड़ा और दिल्ली के टिकट अधिक थे।
विज्ञापन

कोट-
रेलवे के निर्देश पर आरक्षण काउंटरों को खोला गया है। हालांकि वर्तमान में यहां सिर्फ वर्तमान में चल रही यात्री स्पेशल और एक जून से चलने वाली यात्री स्पेशल ट्रेनों के लिए ही आरक्षण होंगे और इनके ही टिकट कैंसिल कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

रूपेश कुमार
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें