पीडीडीयू नगर। पेप प्लस, एनएलआर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर कुष्ठ रोगियों को दवा उपलब्ध कराया। वहीं लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। लोगों से घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया।
रिसर्च असिस्टेंट अनिता सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने नगर के काली महाल, हनुमानपुर, लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी, परशुरामपुर, मानसनगर, प्लांट डिपो कालोनी सहित विभिन्न इलाकों में घूम कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। वहीं जिन गांवों में कुष्ठ रोगियों की संख्या अधिक है, उस गांव में पहुंच कर कुष्ठ प्रभावित मरीजों को कुष्ठ की निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। पर्यवेक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जो श्रमिक बाहर से आ रहे है उनको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कम से कम 14 दिन वो अपने घर मे परिवार वालों से दूरी बना के रहें जिससे अन्य लोगों में ये महामारी नहीं फैले। अभियान में अनिता सिंह, बिनोद सिंह,सर्वेश रॉय, राजा सिंह, अनिल, कौशल रहे।