फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकारी आवास की छत से गिरने से रेल कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की यूरोपियन कॉलोनी में सरकारी आवास की छत से गिरने से ट्रैकमैन की मौत हो गई। रेलकर्मी रात में छत पर सोया था और सुबह उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सहजनवा निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र शिव बचन पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में ट्रैकमैन के पद पर तैनात था। वह यूरोपियन कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर संख्या 63/सी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। बुधवार को सुबह राजेंद्र की पत्नी शीला ने चाय बनाकर पति को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह क्वार्टर के दूसरी तरफ गई तो राजेंद्र औंधे मुंह जमीन पर गिरा पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज हेमंत कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं, रेलवे के वेलफेयर इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और शीला देवी को पति के अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि प्रदान की। राजेंद्र प्रसाद के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती है जबकि बड़ा बेटा प्रयागराज में पढ़ता है। घर में मौजूद पत्नी और 14 साल का छोटा बेटा है। कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि रेलकर्मी की मौत छत से गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें