फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फैक्टरी पर छापा, 10 टन प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। शनिवार की शाम पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्र ने छापा मारकर फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वाराणसी नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ की गई जांच के दौरान 10 टन प्लास्टिक बरामद की गई।
विज्ञापन


शासन स्तर से रोक के बावजूद जिले में प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। औद्योगिक एरिया में इसकी फैक्टरी भी चल रही थी। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में यह फैक्टरी संचालित हो रही थी। जांच के दौरान 10 टन मिली प्लास्टिक बरामद हुई। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि 10 टन प्लास्टिक जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें