फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को नगर के नेशनल इंटर कॉलेज में शाम के तीन बजे पहुंचेगी। कॉलेज के ग्राउंड में राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी।
विज्ञापन


इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी सैयदराजा में शाम के तीन बजे आएंगे। प्रियंका गांधी भी सभा में शामिल हो सकती हैं। बिहार के मोहनिया में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे नौबतपुर बार्डर के रास्ते से आएंगे। सैयदराजा में सभा समाप्ति के बाद राहुल शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही पं. कमलापति त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देंगे। वे पीडीडीयू नगर होते हुए पड़ाव पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे। बताया कि राहुल गांधी की पहली पदयात्रा चार हज़ार किलोमीटर की थी जबकि दूसरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छह हज़ार सात सौ किलोमीटर की है। यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी जो महाराष्ट्र के नागपुर में समाप्त होगी। अंत में भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में किसान व बेरोज़गार महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर जनता से ठगी कर वोट लेने की जुगत में लगे हैं। भाजपा को वोट देकर जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है ।इंडिया गठबंधन में शामिल सपा, कांग्रेस व अन्य दल मिलकर भाजपा से लड़ेंगे। इस दौरान प्रयागराज प्रभारी राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, सरिता पल्लवी, देवेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, जितेंद्र पासवान, ब्लाॅक अध्यक्ष सत्येंद्र उपाध्याय, रजनीकांत पांडेय, रामानंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें