फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3000 मीटर दौड़ में रागिनी सबसे आगे गोला फेंक में अंकिता तिवारी रहीं प्रथम

विज्ञापन
महेंद्र टे​क्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:-ज
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय चंदौली की ओर से महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के कुल 112 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 100 मीटर में पिंकी प्रथम, गंगा द्वितीय तथा प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में विंदुश्री प्रथम, गंगा द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में ममता प्रथम, प्रियंका द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में कृतिका, रागिनी व संगीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में रागिनी, प्रिया व ममता क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। 3000 मीटर में रागिनी प्रथम, काजल द्वितीय व गंगा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में अंकिता तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 100 मीटर में सोनू, अभिनव व पवन क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान रहे। 200 मीटर में अमनदीप प्रथम, पवन द्वितीय व अभिनव सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर में वाजिद आलम प्रथम, सत्येंद्र द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में नितेश प्रथम, सौरभ द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में नितेश यादव प्रथम, सत्येंद्र द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में विजय विनोद प्रथम, सत्यजीत द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक में विजय प्रताप, आशीष व बाबूलाल यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में विजय, अभिनव सिंह व आदर्श क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन में आकाश, अभिनव गुप्ता व आलोक क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अवनीश, आदिल व अफजल तथा लॉन्ग जंप में आलोक, आदिल व सोनू पासवान ने स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों की देखरेख में सभी स्पर्धाएं संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें