फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जय सिंह स्टेडियम का उद्घाटन 20 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नेगुरा गांव में वीबीजीरामजी योजना के तहत लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित जय सिंह स्टेडियम का उद्घाटन 20 मार्च को समारोहपूर्वक किया जाएगा। चंदौली के पूर्व भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय युवाओं को खेल-कूद के बेहतर अवसर मिलेंगे। उद्घाटन के अवसर पर एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें