पूर्वांचल स्पोर्ट्स केकप्तान शिवम बिस्वास। स्रोत: स्वयं
- फोटो : 1
हरियाणा में एसए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेली जा रही नायब स्पोर्ट्स चैलेंज कप डे नाइट क्रिकेट प्रतियेागिता में पूर्वांचल स्पोर्ट्स टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए टीम के कप्तान की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा में शिवम विश्वास की कप्तानी में मैच खेलगी।
टीम पहला लीग मैच मंगलवार को खेलेगी। पूर्वांचल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव ने बताया कि टीम सोमवार को हरियाणा के लिए रवाना हुई है।
टीम में कप्तान शिवम बिस्वास, उमेश यादव, देवेश कुमार, गुड्डू यादव, मिलु, अभियान, चंदू कुमार, सेराज, तनवीर अहमद, मोहम्मद मोईन, शमशेर, आलोक जायसवाल, अमन यादव शामिल होंगे।
कोच शौजब हुसैन, मेंटर दीपक यादव होंगे। टीम के रवानगी के दौरान पूर्वांचल स्पोर्ट्स के हरि, महेश, इमाम, मुकेश पटेल ने शुभकामनाएं दी। फाइनल मैच 11 दिसंबर को होगा।