फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र एक सप्ताह से बंद, धान बेचने को किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी किसानों के धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। घरचित गांव के तमाम किसान धान की खरीदारी नहीं होने पर मायूस हैं। किसान सुबह से शाम तक विपणन केंद्र व अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वही घरचित के केंद्र प्रभारी ने एक सप्ताह पूर्व केंद्र बंद कर दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार तो किसानों के हित की बात कह रही है लेकिन किसानों का धान क्रय केंद्रों पर खरीदा नहीं जा रहा है। केंद्रों के बाहर धान की लाट पड़ी खराब हो रही है। इसके बाद भी धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है। पिछले 25 दिसंबर से घरचित गांव के दर्जनों किसानों का धान बिक्री के लिए गांव के यूपी एग्रो क्रय केंद्र के बाहर सिवान में पड़ा हुआ है। धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने धान की खरीदारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध मे यूपी एग्रो क्रय केंद्र घरचित के प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से केंद्र उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। जब क्रय केंद्र खोलने का आदेश ही नहीं है तो धान की खरीदारी कैसे की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें